Random Video

शिक्षा मंत्री ने गहलोत और डोटासरा के लिए कह दी इतनी बड़ी बात

2024-06-16 253 Dailymotion

राजसमंद. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा जल्द ही पेपर लीक मामले में जेल जाने वाले हैं। यह बात राजस्थान सरकार के शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान एक सवाल के जबाब में कही। उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द ही एसओजी से प्रगति जानी जाएगी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी स्टडी सर्किल में जाकर पेपर रखवाया जाता है। उसकी चाबी कांग्रेस के एक नेता को संभला दी जाती है। वह रात में पेपर निकालकर बेच देता है। क्या गहलोत और डोटासरा की बिना राय के पेपर बेचे जा सकते हैं। जांच की सुई घूम रही है, जल्दी ही वह पकड़ में आने वाले हैं। उन्होंने आएएस भर्ती मामले में कहा कि हमें अभी बामुश्किल 50 दिन वर्किंग-डे के मिले हैं। कोई भी चोर, गुंडा और बदमाश बचेगा नहीं।