Random Video

Haryana के Kurukshetra में CM Nayab Saini के लिए PM Modi ने कही बड़ी बात

2024-09-14 8 Dailymotion

कुरुक्षेत्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चुनाव प्रचार के तहत हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी के बारे में कहा कि हमारे मुख्यमंत्री खुद कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार हैं। हरियाणा के इस बेटे की प्रशंसा पूरे देश में होती है। इतने कम समय में इतनी लोकप्रियता हासिल करना बड़ी बात है, और इसके पीछे एक कारण भी है। हमारे मुख्यमंत्री हरियाणा के विकास के लिए 24/7 खुद को समर्पित करते हैं। हरियाणा का हर व्यक्ति आपको बताएगा कि हमारे मुख्यमंत्री विनम्रता और शालीनता के मामले में हरियाणा का गौरव बढ़ाते हैं। उनका व्यक्तित्व बहुत ही मिलनसार है। पिछड़े समाज से उठकर इतने ऊंचे पद पर पहुंचना और विनम्रता बनाए रखना एक बड़ी उपलब्धि है।

#pmmodi #haryanaelection #pmmodikurukshetravisit #pmmodispeech