Random Video

Maharashtra में PM Modi के विश्वास की हुई जीत – Arvind Sharma

2024-11-24 2 Dailymotion

रोहतक – किसानों के मसीहा चौधरी छोटू राम की जयंती पर हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने दौड़ लगाई। अरविंद शर्मा बोले कि युवा नशे से दूर रहें, युवा रास्ता ना भटकें। महाराष्ट्र चुनाव के परिणामों पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विश्वास की जीत हुई, सबका साथ,सबके विकास की जीत हुई। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जीत कांग्रेस मुक्त भारत की तरफ एक और कदम है। धीरे-धीरे देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा।

ईवीएम के सवाल पर उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस बताए कि झारखंड में कैसी रही ईवीएम। कांग्रेस का दिमाग झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में भी झूठ फैलाने का प्रयास किया।

#JHARKHAND #MAHARASHTRA #ARVINDSHARMA #CHOTURAM #ARVINDSHARMA