नगर निगम की अवैध निर्माण शाखा ने नगरा क्षेत्र के नौनकरण के हत्था में एक इमारत के ऊपरी तल को सीज किया है। निगम को मिली शिकायत में व्यावसायिक भवन की इमारत स्वीकृत मानचित्र से अधिक ऊंची बनाई जाना बताया गया था। निगम की टीम ने मौके पर पहुंच कर नापजोख किया, जिसमें करीब छह मीटर का अंतर आया। अधिकारियों के अनुसार 12.5 मीटर ऊंचाई के स्थान पर करीब 18 मीटर पाई गई। अधिक निर्मित हिस्से को निगम ने सीज कर दिया है।